लेटेस्ट न्यूज़

मिशन-2024: अखिलेश यादव से मिलने तेजस्वी के साथ लखनऊ पहुंचे नीतीश कुमार, कर दिया ये बड़ा एलान

Uttar Pradesh News: यूपी में अब 2024 के लोकसभा चुनावों का रण सज चुका है और सारे दल मिशन 2024 की तैयारी में जुट गए…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: यूपी में अब 2024 के लोकसभा चुनावों का रण सज चुका है और सारे दल मिशन 2024 की तैयारी में जुट गए हैं. भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे. अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करने हुए ये साफ कर दिया कि वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि , ‘हम लोग आए हैं इसीलिए कि अधिक से अधिक पार्टियों की एक राय हो . जो लोग सिर्फ़ प्रचार करते हैं और काम नहीं करते हैं, उन्हें हटाने के लिए. अधिक से अधिक पार्टियों को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे बीजेपी से मुक्ति मिले. अभी बस इतना कहेंगे कि एक साथ अधिक से अधिक पार्टियों को मिलाकर लड़ेंगे तो हमारा फ़ायदा होगा.’ नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों का तो यूपी से पुराना रिश्ता रहा है. हम सब पुराने समाजवादी हैं.’

पीएम पद की रेस में नहीं हूं – नीतीश कुमार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने पीएम पद की उम्मीदवारी पर कहा कि,’ये मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे पीएम नहीं बनना है. हम लोग जब एकजुट हो जायेंगे तब तय होगा हमारा नेता कौन होगा. पर मैं एक बात बता दें कि मैं इस रेस में नहीं हूं’. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के बारे में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. कहा कि अभी तो अखिलेश से मुलाकात हो रही है.