उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी सभी जानकारी आप इस ब्लॉग के जरिए फटाफट हासिल कर सकते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े ताजा अपडेट्स और उत्तर प्रदेश राजनीति की लेटेस्ट न्यूज को सबसे पहले हासिल करने के लिए बने रहें यूपी Tak के साथ.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 02:34 PM • 31 Mar 2024
यूपी के लोग स्वागत के साथ विदाई भी करते हैं - अखिलेश
अखिलेश यादव ने रामलीला मैदान में कहा कि, 'हुक्मरान जो गद्दी में बैठे हैं वो ज्यादा दिन रुकने वाले नहीं है. हमलोग दिल्ली में आ रहे हैं, जो आज दिल्ली में हैं, वो हमेशा-हमेशा के लिए जा रहे हैं. अगर आप 400 पार कर रहे थे तो आपको AAP के नेता से घबराहट क्यों है. उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत करते हैं तो धूमधाम से विदाई भी करते हैं.'
- 02:20 PM • 31 Mar 2024
अखिलेश ने बताया भाजपा को सबसे झूठी पार्टी
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है. आखिर ये लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री से क्या डरे हुए हैं. बता दें कि अखिलेश यादव भाजपा पर खूब निशाने साध रहे हैं.
- 12:39 PM • 31 Mar 2024
बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में बीजेपी की आलोचना हो रही है. विपक्ष और सच बोलने वालों पर हमले हो रहे हैं, बीजेपी की आलोचना हो रही है.'
- 12:35 PM • 31 Mar 2024
रामलीला मैदान पहुंचे अखिलेश
इंडिया गठबंधन की रैली में शिरकत के लिए अखिलेश यादव भी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं. मंच पर सपा प्रमुख उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता संजय राउत के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.
- 12:20 PM • 31 Mar 2024
सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रामलीला मैदान पहुंचे
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की महारैली में शिरकत करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे चुके हैं. माना जा रहा है कि कुछ ही देर में सभी नेताओं का भाषण शुरू होगा. देखना यह होगा कि अखिलेश यादव रामलीला मैदान के इस मंच से क्या कहते हैं. वह किस तरह से अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हैं और भाजपा पर निशाने साधते हैं.
- 11:56 AM • 31 Mar 2024
पंजाब के मंत्री ने किया अखिलेश का स्वागत
विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं का आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जमावड़ा है. अखिलेश यादव भी दिल्ली रामलीला मैदान में पहुंचे हैं. बता दें कि पंजाब सरकार के खेल मंत्री गुरमीत सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया है.
- 11:25 AM • 31 Mar 2024
अखिलेश का बड़ा हमला
रामलीला मैदान में भारतीय गठबंधन महारैली में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचने पर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की चिंता यह है कि वह (सत्ता से) जा रही है. यह एक नया आविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी हैं तैनात किया गया और चंदा जुटाया गया. ब्रह्मांड में किसी ने भी भाजपा जितना झूठ नहीं बोला. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर में भाजपा की आलोचना हो रही है.''
- 11:23 AM • 31 Mar 2024
इंडिया गठबंधन की दूसरी रैली
मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मौके पर 17 मार्च को हुई रैली के बाद इंडिया गठबंधन की यह दूसरी संयुक्त रैली है. वहीं पटना में भी विपक्षी पार्टियों की एक रैला हुई थी.
- 11:15 AM • 31 Mar 2024
दिल्ली में विपक्ष की रैली में पहुंचे अखिलेश, ये कहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी और विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने महारैली आयोजित की है. इस रैली में अखिलेश यादव भी पहुंच गए हैं. देखिए दिल्ली जाकर क्या बोले अखिलेश...
- 10:11 AM • 31 Mar 2024
दिल्ली रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की विशाल रैली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, चुनावी चंदा और ईडी के एक्शन को लेकर आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं का महाजुटान है. इस रैली में सभी विपक्षी दलों के मुखिया और बड़े नेता शामिल होंगे. माना जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इस रैली में शामिल होने के लिए आज दिल्ली आएंगे.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
