छेड़छाड़ के विरोध में दो समूहों में पथराव, महिला समेत तीन घायल: मुजफ्फरनगर पुलिस

भाषा

• 10:54 AM • 12 Jan 2022

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कल्याणपुर गांव में एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद दो समूहों के बीच…

UPTAK
follow google news

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कल्याणपुर गांव में एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद दो समूहों के बीच हुए पथराव में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को रत्नपुरी थाना क्षेत्र में हुई.

पुलिस के मुताबिक, कूड़ा फेंकने गई एक लड़की के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़छाड़ की. पीड़िता के परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद संघर्ष शुरू हुआ.

पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला और दो व्यक्ति जख्मी हुए हैं.

मुजफ्फरनगर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया रेप: पुलिस

    follow whatsapp
    Main news