UWW on Brijbhushan : पहलवानों के इस कदम से बृजभूषण पर भड़का वर्ल्ड रेसलिंग, दे दी धमकी?

यूपी तक

• 04:25 AM • 31 May 2023

UWW on Brijbhushan : पहलवानों के इस कदम से बृजभूषण पर भड़का वर्ल्ड रेसलिंग, दे दी धमकी?

Google CTA

गोंडा से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है. पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स को वहां हटा दिया गया.. ऐसे में कल यानी 30 मई को पहलवानों के एक कदम ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया… दरअसल रेलसर्स ने अपने मेडल हरिद्वार पहुंचकर गंगा नदी में बहाने का ऐलान किया. प्लान के मुताबिक शाम के समय भारी भीड़ के बीच रेसलर्स हर की पौड़ी पहुंचे, लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत ने उनके मेडल ले लिए और उन्हें समझाते हुए सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दे दिया. इसी बीच रेसलिंग के सबसे बड़े संगठन की तरफ से भी इस मामले में बयान आ गया.. और ये बहुत बड़ा अपडेट है.. तो आईए इस वीडियो में जानते हैं क्या है वो बयान और आगे अब क्या होगा…

यह भी देखें...