Rahul Gandhi News:अमेरिका में राहुल गांधी किया यूपी का जिक्र और मच गया बवाल!

यूपी तक

• 09:28 AM • 31 May 2023

Rahul Gandhi News:अमेरिका में राहुल गांधी किया यूपी का जिक्र और मच गया बवाल!

Google CTA

एक बार फिर विदेशी सरजमीं पर ऐसा कुछ बोल दिया जिस पर सियासी बवाल मच गया है..और सबसे ज्यादा भूचाल तो मानो यूपी की पॉलिटिक्स में आ गया..और भूचाल की शुरूआत तब हुई जब अमेरिका पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जिक्र में आया यूपी का नाम..आखिर क्यों राहुल गांधी ने अमेरिका में किया यूपी का जिक्र और उनके इस जिक्र ने क्यों राजनीतिक जवाला का रुप ले लिया वो हम आपको जरूर बताएंगे,.लेकिन उसके पहले ये जान लीजिए कि इन दिनों बेहद एक्टिव राहुल गांधी ताबड़तोड़ विदेशी दौरे कर रहे हैं..और देश के साथ-साथ विदेशी सरजमीं से भी वो लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं..जिस पर अक्सर विवाद भी होते रहते हैं,.लेकिन अब उनके निशाने पर मोदी के साथ-साथ मानो योगी भी आ गए हैं..दरअसल राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं..वहां वो उनके स्वागत में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं..और आज एक ऐसे ही कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल ने बीजेपी के शासन में बीते 9 साल में मुस्लिमों, दलितों और बाकी अल्पसंख्यकों के हालात पर जो कहा उससे सियासत गर्मा गई,.

यह भी देखें...

Rahul Gandhi News:अमेरिका में राहुल गांधी किया यूपी का जिक्र और मच गया बवाल!