UP Budget 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच सबकी निगाहें बुधवार 11 फरवरी पर टिकी हैं. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कल योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बजट पेश करने जा रहे हैं. साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकता है, जिसका कुल आकार 9 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक होने का अनुमान है.
इस बजट का मुख्य केंद्र राज्य का बुनियादी ढांचा और क्षेत्रीय विकास होगा. विशेष रूप से पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए सरकार बड़ी सौगात दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की संभावना है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये ज्यादा है. इस कदम से इन दोनों क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
इसके अलावा, बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर भारी निवेश की उम्मीद है. बुनियादी विकास के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को साधने की यह कोशिश यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है.
यूपी बजट 2026-27 से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर, पल-पल के अपडेट और विश्लेषण के लिए यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग के साथ निरंतर जुड़े रहें.
- 05:29 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 Live: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बजटीय आवंटन में इजाफा
UP Budget 2026 Live: शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बजटीय प्रावधानों में वृद्धि कर सकती है. बजट का लगभग 15% हिस्सा शिक्षा और 8% हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होने का अनुमान है. इससे स्कूलों की स्थिति सुधारने और कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा देने में मदद मिलेगी.
- 05:29 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 Live: सामूहिक विवाह योजना की राशि में भारी बढ़ोतरी के संकेत
UP Budget 2026 Live: महंगाई और सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की तैयारी है. 2017 में शुरू हुई इस योजना के जरिए गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाती है. मौजूदा राशि को अपर्याप्त मानते हुए सरकार इस बजट में इसे बढ़ाकर जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दे सकती है.
- 05:06 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 LIVE: महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी
UP Budget 2026 LIVE: योगी सरकार इस बजट में आधी आबादी और मानदेय पर काम करने वाले कर्मियों को बड़ी राहत दे सकती है. आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है. साथ ही, निराश्रित महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन की राशि भी बढ़ाई जा सकती है. सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अतिरिक्त फंड देना है.
- 05:06 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 LIVE: इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा बजट की रीढ़, खर्च होंगे 2.5 लाख करोड़
UP Budget 2026 LIVE: यूपी सरकार इस बजट में विकास को नई गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है. अनुमान है कि कुल बजट का लगभग 25% हिस्सा सिर्फ बुनियादी ढांचे पर खर्च होगा. सड़कों, पुलों, बिजली, एक्सप्रेस-वे और लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए ढाई लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान किया जा सकता है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.
- 03:50 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 LIVE: इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल यूपी
UP Budget 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश को 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' बनाने के बाद अब सरकार का ध्यान औद्योगिक गलियारों और डिजिटल कनेक्टिविटी पर है. बजट में नए इंडस्ट्रियल हब बनाने और आईटी सिटीज के विस्तार के लिए विशेष बजट रखा जा सकता है. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक के समावेश के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान संभव है. इस बजट के जरिए सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप पेश करेगी.
- 03:49 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 LIVE: महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा की बड़ी सौगात
UP Budget 2026 LIVE: कल पेश होने वाले बजट में आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान हो सकता है. सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए पेंशन योजनाओं की राशि में वृद्धि और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई सब्सिडी स्कीम्स आने की उम्मीद है. इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के जाल बिछाने के लिए भी भारी फंड आवंटित किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य 'अंत्योदय' की भावना से हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है.
- 03:48 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 LIVE: पूर्वांचल और बुंदेलखंड पर फोकस
UP Budget 2026 LIVE: क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए योगी सरकार इस बजट में पूर्वांचल और बुंदेलखंड को विशेष प्राथमिकता दे सकती है. सूत्रों की मानें तो पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए 1900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है. यह पिछले साल के मुकाबले 700 करोड़ रुपये की बड़ी बढ़ोतरी है. इस फंड का सीधा असर इन क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं पर पड़ेगा, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी.
- 02:06 PM • 10 Feb 2026
UP Budget 2026 LIVE: कल पेश होगा 2027 के चुनाव से पहले योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट
UP Budget 2026 LIVE: यूपी की अर्थव्यवस्था को $1 ट्रिलियन बनाने की दिशा में कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम बजट पेश करेंगे. 2027 के चुनाव से पहले यह योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है, इसलिए माना जा रहा है कि इसमें लोक-लुभावन घोषणाओं के साथ-साथ बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर मुहर लगेगी. युवाओं के लिए नए रोजगार और स्टार्टअप योजनाओं के लिए सरकार अपना खजाना खोल सकती है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT