यूपी तक
लखनऊ से हैं OYO फाउंडर अरबपति रितेश अग्रवाल की पत्नी गीतांशा सूद, जानें इनकी कहानी
Arrow
OYO का नाम तो हम सबने सुना ही होगा. खबर है कि सस्ते होटल रूम दिलाने वाली हॉस्पिटैलिटी चेन OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने शादी कर ली है.
Arrow
युवा अरबपति रितेश अग्रवाल ने 7 मार्च को अपनी मंगेतर गीतांशा सूद से शादी की, जिसके रिसेप्शन में तमाम दिग्गज शामिल हुए.
Arrow
रितेश अग्रवाल की पत्नी गीतांशा सूद को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं.
Arrow
19 फरवरी को रितेश अग्रवाल अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए पीएम मोदी से मिले थे, तो गीतांशा भी साथ थीं.
Arrow
तब अपने ट्वीट में रितेश ने बताया था कि गीतांशा एक्सप्रेस प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश से बिलॉन्ग करती हैं.
Arrow
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गीतांशा Farmation Ventures Private Limited की डायरेक्टर हैं.
Arrow
गीतांशा की डायरेक्टरशिप वाली यह कंपनी कानपुर में रजिस्टर्ड बताई जा रही है.
Arrow
आपको बता दें कि रितेश अग्रवाल ने महज 19 साल की उम्र में 2013 में OYO Rooms की स्थापना की थी.
Arrow
इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज OYO रूम्स का कारोबार दुनियाभर के करीब 80 देशों के 800 से अधिक शहरों तक फैला है.
Arrow
2020 में रितेश अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 1.1 अरब डॉलर यानी 7200 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी.
Arrow
Visit: www.uptak.in/
For more stories
और देखें...
Related Stories
उत्तर पूर्व रेलवे में निकलीं अप्रेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती
रेलवे में 3058 पदों पर निकली बंपर भर्ती, प्रयागराज जोन के लिए हैं खास पद
SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 103 पदों पर निकली भर्ती
दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की 10 अनदेखी तस्वीरें