काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने का बना रहे प्लान, तो जान लीजिए कौनसी आरती कितने बजे होती है?
Arrow
फोटो: यूपी तक
काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित देश के सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
इस मंदिर में हर साल करोड़ों की तादाद में भक्त 'भोले बाबा' के दर्शन के लिए आते हैं.
Arrow
फोटो: यूपी तक
मंदिर आने वाले भक्तों की इच्छा रहती है कि वह यहां होने वाली आरती में जरूर शामिल हों.
Arrow
फोटो: यूपी तक
ऐसे में आज हम आपको काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली सभी आरतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे.
Arrow
फोटो: यूपी तक
बता दें कि दिन की शरुआत में सबसे पहले मंगला आरती होती है. यह आरती सुबह 3-4 बजे के बीच होती है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
मंगला आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को रात 2:30-3:00 के बीच मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
काशी विश्वनाथ मंदिर में दोपहर को भोग आरती की जाती है. मंगला आरती के बाद यह दिन की दूसरी आरती होती है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
भोग आरती सुबह 11:15 से दोपहर 12:20 बजे के बीच होती है. इसमें शामिल होने के लिए भक्तों को आधे घंटे पहले मंदिर में आना होता है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
सप्त ऋषि आरती एक प्राचीन अनुष्ठान है. अलग-अलग गोत्र से संबंधित 7 शास्त्री/पंडित/पुरोहित एक साथ इस आरती को करते हैं.
Arrow
फोटो: यूपी तक
सप्त ऋषि आरती हर शाम 7:00-8:15 के बीच होती है. भक्तों को इसमें शामिल होने के लिए आधा घंटा पहले मंदिर में आना होता है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
श्रृंगार भोग आरती, सप्तऋषि आरती के बाद दिन की चौथी आरती होती है. श्रृंगार भोग आरती में भगवान शिव को भोजन की पेशकश की जाती है.
Arrow
फोटो: यूपी तक
यह आरती प्रतिदिन रात 9:00 बजे से 10:15 बजे के बीच की जाती है. इसमें शामिल होने के लिए भक्तों को आधे घंटे पहले मंदिर में आना होता है.
Arrow
‘लाइट-कैमरा-एक्शन’ की दुनिया छोड़ पीलीभीत में पॉलिटिक्स करने उतरीं आस्था अग्रवाल, जानें इन्हें
अगली गैलरी:
यहां क्लिक कर विस्तार से देखें
Related Stories
नवोदय विद्यालय में निकली PGT शिक्षकों की भर्ती, 35000 से ज्यादा मिलेगी सैलरी
रेलवे में 3058 पदों पर निकली बंपर भर्ती, प्रयागराज जोन के लिए हैं खास पद
ग्रेटर नोएडा में चलने जा रही हाइड्रोजन बस अंदर से कैसी दिखती है?
DU में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन