क्या आपने देखा है आगरा का लाल ताजमहल?

6 Aug 2025

Credit:दीक्षा

आगरा में स्थित ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है यहां इसकी खूबसूरती का दीदीर करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक आते हैं.

मगर क्या आप जानते हैं कि आगरा में सफेद ताजमहल के अलावा एक लाल ताजमहल भी है?

दरअसल, ये लाल ताजमहल कर्नल जॉन विलियम हैसिंग का मकबरा है.

ऐसा कहा जाता है कि, विलियम हैसिंग की मौत के बाद उनकी पत्नी के मन में अपने पति की याद में नायाब इमारत बनवाने का ख्याल आया.

इसके बाद हैसिंग की पत्नी ने ताजमहल से प्रेरित होकर इस लाल ताजमहल जैसी इमारत का निर्माण करवाया.

यह इमारत ताजमहल जैसी विशाल तो नहीं है, लेकिन एक अनोखे प्रेम की निशानी बनकर आज भी खड़ी हुई है.

यह लाल ईमारत आत्मा, अक्षर और बनावट से आगरा की बेमिसाल देन है और यमुना चंबल क्षेत्र की कलाकृति है.