आगरा में ताजमहल के अलावा इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर

3 Aug 2025

Credit:दीक्षा सिंह

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल एक ऐतिहासित पर्यटक स्थल है. यहां लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं.

ताजमहल की खूबसूरती और इसकी नक्काशी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है.

लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि आगरा में ताजमहल के अलावा और भी खूबसूरत जगहें हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं.

आगरा में स्थित फतेहपुर सीकरी मुगल काल का एक वास्तुशिल्प चमत्कार है और यूनेस्को की विश्व धरोहर है. इसका निर्माण मुगल सम्राट अकबर द्वारा कराया गया था.

इतिमादुद्दौला का मकबरा ताजमहल के पास यमुना नदी के किनारे है. 1622 ईसा में नवाब मीर्जा गियास बेग ने अपने पिता इतिमादुद्दौला की याद में इतिमादुद्दौला का मकबरा बनाया था.

अकबर का मकबरा फ़तेहपुर सीकरी के पास है, जो अकबर द्वारा बनवाया गया था. इसमें अकबर की समाधि स्थित है, जिसे मकबरा के रूप में संरक्षित किया गया है.

आगरा फोर्ट विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है. ताजमहल के बगीचे के निकट यह फोर्ट यमुना नदी के किनारे है. मुगल सम्राट अकबर ने 1565 से 1573 ईसा में आगरा फोर्ट बनाया था.