UP चुनाव: VIP की नाव पर सवार हुए सुरेंद्र सिंह, कहा- ‘BJP-SP-BSP की जमानत जब्त करूंगा’
आखिरकार ‘बागी बलिया’ की धरती के रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पार्टी से ‘बगावत’ के बाद मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी का दामन…
ADVERTISEMENT

आखिरकार ‘बागी बलिया’ की धरती के रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पार्टी से ‘बगावत’ के बाद मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी का दामन थाम लिया है. इतना ही नहीं, सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी, एसपी और बीएसपी की बलिया के दोआबा क्षेत्र में जमानत जब्त हो जाएगी.
