UPTak Baithak Logo

तालमेल नहीं दिखता...इंडिया गठबंधन की मीटिंग में अखिलेश ने पूछा सवाल तो राहुल गांधी ने भी दे दिया ये जवाब

'आज का यूपी' में देखें राज्य की 3 बड़ी खबरें. इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच खिंची तलवारें. यूपी में मायावती के दरवाजे पर पहुंची कांग्रेस, चंद्रशेखर आजाद पर सस्पेंस बरकरार. उधर एनडीए में ओम प्रकाश राजभर ने 32 सीटों पर प्रभारी घोषित कर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाईं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
social share
google news

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के शो में पहली बड़ी खबर इंडिया गठबंधन की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से जुड़ी है जहां अखिलेश यादव ने कांग्रेस की राज्य इकाइयों के साथ खराब तालमेल का मुद्दा उठाया तो राहुल गांधी ने दो टूक जवाब देकर साफ कर दिया कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस एक हार्ड बारगेनर के रूप में सामने आएगी. दूसरी खबर उत्तर प्रदेश की सियासत में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट को लेकर है जहां कांग्रेस नेताओं की मायावती से मुलाकात की कोशिश और चंद्रशेखर आजाद की गठबंधन में एंट्री को लेकर कयास तेज हो गए हैं. वहीं तीसरी बड़ी खबर एनडीए खेमे से आ रही है जहां सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 32 विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों का ऐलान कर बीजेपी के सामने बड़ी मांग रख दी है जिससे एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर रार मचनी तय मानी जा रही है.