BJP विधायक योगेश वर्मा थप्पड़कांड में हुआ बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले जाने के बाद इनपर दर्ज हुई FIR
लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस थप्पड़ कांड के छह दिन बाद पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज की है.
ADVERTISEMENT

BJP MlA Yogesh Verma
Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस थप्पड़ कांड के छह दिन बाद पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज की है. विधायक की दी हुई तहरीर के अनुसार, पुलिस ने बार काउंसिल के चेयरमैन अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष, संग्राम सिंह और नीरज सिंह समेत चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ और 30-40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. इन पर लूट, जानलेवा हमला, और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.