वाराणसी ज्ञानवापी को लेकर इस मुस्लिम नेता ने दी मुसलमानों को नसीहत, मौलानाओं से ये कहा
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में ASI यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मंदिर होने के सबूत मिले हैं. ASI सर्वे में ये बात सामने आई है कि ज्ञानवापी में कभी बहुत विशाल मंदिर हुआ करता था. इस बीच मोहसिन रजा ने मुस्लिम समाज को नहीसत दे डाली है.
ADVERTISEMENT
Varanasi Gyanvapi: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में ASI यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मंदिर होने के सबूत मिले हैं. ASI सर्वे में ये बात सामने आई है कि ज्ञानवापी में कभी बहुत विशाल मंदिर हुआ करता था. जब से ये रिपोर्ट सामने आई है, तभी से हिंदू संगठन ज्ञानवापी को वापस देने की मांग मुस्लिम पक्ष से कर रहे हैं. दूसरी तरफ ASI की सर्वे रिपोर्ट को मुस्लिम पक्ष ने खारिज कर दिया है. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वहां मंदिर कभी नहीं था. इसी बीच विश्व हिंदू परिषद ने भी ज्ञानवापी को वापस देने की मांग की है. इस पूरे विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहसिन रजा ने बड़ा बयान दिया है.