31 सालों बाद जब लोग ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में पहुंचे तो वहां क्या-क्या दिखा? ये बताया
ADVERTISEMENT
ज्ञानवापी परिसर में मौजूद व्यास जी के तहखाने में पूजा शुरू हो गई है. वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद ये पूजा हुई है. कोर्ट के आदेश के बाद 31 सालों बाद व्याज जी के तहखाने में पूजा शुरू हुई है. जिन लोगों को सबसे पहले तहखाने में जाने का मौका मिला, जानिए उन्होंने क्या बताया
Varanasi Gyanvapi: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का मामला फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है. ASI के सर्वे में भी दावा किया गया है कि ज्ञानवापी पहले एक बड़ा हिंदू मंदिर था. इसी बीच ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में भी वाराणसी जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष को पूजा की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने जैसे ही हिंदू पक्ष को व्यास जी के तहखाने में पूजा का अधिकार दिया, ठीक 11 घंटे के अंदर प्रशासन ने व्यास जी के तहखाने में पूजा भी करवा दी है. इस मामले को देखते हुए पूरा प्रशासन अलर्ट पर है.
