बनारस-बलिया स्पेशल ट्रेन में खड़े होकर छात्रा ने रेलवे को ऐसा क्या कहा, पास खड़ी लड़की भी मुस्कुराने लगी
UP Police Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे की स्पेशल व्यवस्था की अभ्यर्थी जमकर सराहना कर रहे हैं. वाराणसी से बलिया के बीच चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहीं छात्राओं का वीडियो वायरल हुआ है.
ADVERTISEMENT

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में चल रही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में परीक्षा देने जा रही दो छात्राएं रेलवे की व्यवस्थाओं से बेहद खुश नजर आ रही हैं और ट्रेन के भीतर से ही रेलवे प्रशासन का शुक्रिया अदा कर रही हैं.
