मुरादाबाद में बुर्कानशी महिलाएं पुलिस से भिड़ीं, उपद्रवियों ने किया पथराव, मंदिर है विवाद की जड़
मुरादाबाद से बीते मंगलवार को जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी को सन्न कर दिया. जिस उत्तर प्रदेश पुलिस के खौफ से इन दिनों अपराधियों की नींद गायब है, उसी उत्तर प्रदेश पुलिस पर खुलेआम पथराव किया गया.
ADVERTISEMENT

Moradabad News: मुरादाबाद से बीते मंगलवार को जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी को सन्न कर दिया. जिस उत्तर प्रदेश पुलिस के खौफ से इन दिनों अपराधियों की नींद गायब है, उसी उत्तर प्रदेश पुलिस पर खुलेआम पथराव किया गया. उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मियों तक को नहीं बख्शा और उनपर भी पथराव किया. पहले तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. मगर जब पथराव तेज हुआ तो पुलिस भी मौके से पीछे हट गई. इस घटना का वीडियो कुछ ही पलों में क्षेत्र और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों भी वीडियो देख सकते में आ गए. बता दें कि ये पूरा विवाद एक मंदिर निर्माण से जुड़ा था, जिसको लेकर दो वर्ग आमने-सामने आ गए थे.