लेटेस्ट न्यूज़

मशहूर होने के लिए मिर्जापुर के गांव में बनाया 14 मंजिला मकान, 4 पत्नियों संग चाहता था रहना

Mirzapur News: सनक आदमी से क्या-क्या करवा देती है, इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है. यहां एक डॉक्टर साहब शायद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mirzapur News: सनक आदमी से क्या-क्या करवा देती है, इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है. यहां एक डॉक्टर साहब शायद अपने पेशे से इतने प्रसिद्ध नहीं हुए, जितने अपने घर बनवाने की सनक से क्षेत्र में प्रसिद्ध हो गए. डॉ साहब ने राजा-महाराजा बनने के चक्कर में और इलाके में अपना नाम कमाने की चाहत में महज 1200 सौ स्क्वायर में 14 मंजिला मकान बना दिया. आसमान छूता किला नुमा ये मकान फिलहाल आस-पास में दहशत फैला रही है.