लेटेस्ट न्यूज़

पीडीडीयू जंक्शन पर दो युवकों के बैग से निकली नोटों की इतनी गड्डियां, गिनते-गिनते सभी हैरान

Uttar Pradesh News : दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने एक बार फिर भारी रकम बरामद किया है. जीआरपी और आफ में चेकिंग के दौरान दो युवकों को अरेस्ट किया है जिनके पास से 55 लाख रुपए की नगदी बरामद की गई है. गिरफ्तार किए गए युवक महाराष्ट्र के सांगली और पुणे के रहने वाले हैं. जो इस भारी रकम को अवैध तरीके से, बिना किसी वैध कागजात के वाराणसी से पुणे जा रहे थे. यह दोनों युवक का ट्रेन पकड़ने के लिए दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे थे जहां जीआरपी और आरपीएफ ने इन्हें पकड़ लिया.