Sitapur Police Recruitment Exam 2026: सीतापुर में पुलिस भर्ती परीक्षा, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर
Sitapur Exam Centre Inspection: सीतापुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

UP Police Bharti Exam 2026
Sitapur Exam Centre Inspection: आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सीतापुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने हरगांव स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया.
