Sitapur DM inspection: सीतापुर, हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलने पर कार्रवाई
Sitapur news: सीतापुर के हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गंभीर खामियां पकड़ीं.खराब मशीनें, टीकाकरण में लापरवाही और अभिलेखों की कमी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई.कई कर्मचारियों पर वेतन कटौती और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Sitapur healthcare negligence
Sitapur news: यूपी के सीतापुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव में संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही और व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
