Raebareli Road Accident: रायबरेली में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बयाना देने जा रहे सगे भाइयों और पिता संग भीषण हादसा, एक की मौत से उजड़ा सुहाग
Raebareli Accident News :रायबरेली में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं. हलवाई को बयाना देने जा रहे पिता, पुत्र और भाई की बाइक आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक की मौत और दो घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli Accident News: नियति का खेल भी कितना क्रूर होता है, इसका अंदाजा सरेनी इलाके में घटी इस हिला देने वाली वारदात से लगाया जा सकता है. जिस घर में कल तक बेटियों की शादी की चहल-पहल थी, कपड़े और गहनों की खरीदारी की चर्चा थी, आज वहाँ कलेजा चीर देने वाला सन्नाटा और अपनों की चीखें गूंज रही हैं. एक आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऐसा काल का पहिया घूमा कि परिवार का चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ गया.
