Raebareli Teacher Assault Case: रायबरेली में मर्यादा तार-तार, कार्यवाहक प्रिंसिपल की गुंडागर्दी, सैलरी मांगने गए टीचर को बेरहमी से पीटा!
Raebareli College Principal Controversy: रायबरेली के एक निजी शिक्षण संस्थान में वेतन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सैलरी मांगने पहुंचे शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने के आरोप के बाद शिक्षा जगत में चर्चा तेज हो गई है.घटना के बाद आरोपी कार्यवाहक प्रिंसिपल के फरार होने की बात सामने आई है, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Teacher Assault
Raebareli College Principal Controversy: 'मेहनत का पैसा मांगा तो मिली लाठियां, रायबरेली के एक नामचीन कॉलेज में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अपनी खून-पसीने की कमाई मांगना एक शिक्षक को भारी पड़ गया. मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित फिरोज़ गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज में मर्यादा तार-तार हो गई. आरोप है कि कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना ने सैलरी मांगने पर मर्यादा की सारी हदें लांघ दीं और अपने ही साथी शिक्षक अमरजीत को बेरहमी से पीट डाला.
