UPTak Baithak Logo

Raebareli Woman Death Case: रायबरेली, आंगनवाड़ी में लगी नौकरी, घर में बजी शहनाई,फिर फंदे से क्यों लटक गई प्रिया की जिंदगी?

Priya Yadav Death Case: आंगनवाड़ी में नौकरी मिलने की खुशी अभी परिवार ने ठीक से मनाई भी नहीं थी कि घर की बहू प्रिया यादव की संदिग्ध मौत ने सबको झकझोर दिया. फंदे से लटका शव मिलने के बाद आत्महत्या और हत्या के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Raebareli Crime News
Raebareli Crime News
social share
google news

Priya Yadav Death Case: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला. मृतका प्रिया यादव (25) की अभी हाल ही में आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर नौकरी लगी थी.