सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रही 2 छात्राओं के साथ हसीब ने रेप करने की कोशिश की... पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को एनकाउंटर कर पकड़ा
Lucknow Crime News: लखनऊ से रायबरेली परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं के साथ एक ऑटो ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Auto Driver Crime (Photo: AI Generated)
Lucknow Auto Driver Crime: लखनऊ से रायबरेली परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं के साथ एक ऑटो ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हसीब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पर पहले भी बलात्कार का मामला दर्ज बताया जा रहा है.
