UPTak Baithak Logo

बाढ़ निरीक्षण के दौरान SDM सुशील कुमार मिश्रा पर भीड़ ने किया जानलेवा हमला, पथराव से सिर में लगी गंभीर चोट

ADVERTISEMENT

Hardoi SDM Attack: हरदोई के शाबाद क्षेत्र में बाढ़ निरीक्षण के दौरान SDM सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों की भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

social share
google news

Hardoi SDM Attack: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शाबाद क्षेत्र में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे SDM सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान पथराव में SDM के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया.