या तो इसी से शादी करूंगी या यहीं मेरी लाश उठेगी… प्रेमिका की जिद से मचा हाई वोल्टेज ड्रामा! थाने से मंदिर तक पहुंचा मामला, क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
बिजनौर के धामपुर में 5 साल पुराने प्रेम संबंध ने हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब प्रेमिका सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई. हंगामे और पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला थाने से शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर ली.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. यहां एक प्रेमिका अपने पांच साल पुराने प्रेम संबंध को पूरा करने के लिए सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा हुआ. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया और मामला पुलिस तक पहुंच गया.
