लेटेस्ट न्यूज़

बुंदेलखंड का अनोखा दिवारी नृत्य, भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी है इसकी पौराणिक कहानी, जानिए

Bundelkhand News: यूपी के बुंदेलखंड में दीपावली का त्योहार बहुत रोमांचक होता है. इस इलाके में ढोलक की थाप पर लाठियों का अचूक वार करते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bundelkhand News: यूपी के बुंदेलखंड में दीपावली का त्योहार बहुत रोमांचक होता है. इस इलाके में ढोलक की थाप पर लाठियों का अचूक वार करते हुए युवाओं की टोलियां युद्ध कला का अनोखा प्रदर्शन करती हैं. लाठियां के साथ युवाओं को देख कर ऐसा लगता है कि मानों वो दिवारी खेलने नहीं बल्कि युद्ध का मैदान जीतने निकले हों. दीपावली के एक हफ्ता पहले और एक हफ्ता बाद तक बुंदेलखंड इलाके के सभी सातों जिलों महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन, झांसी, ललितपुर और हमीरपुर जिले के हर कस्बे, गांव और गलियों में दिवारी नृत्य करते (दिवारी खेलते) किया जाता है.