बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरे, आखिर कैसे हुआ ये हादसा? जानें
बुलंदशहर जिले के नरसेना क्षेत्र के गजरौला गांव में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिर गए। इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के नरसेना क्षेत्र के गजरौला गांव में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिर गए। इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले में जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बना दी है. इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी चंदा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है.
