संभल: अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मी-गणेश छापने के बयान पर SP MLA ने कर डाली ये मांग
Sambhal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापे जाने वाले बयान को लेकर अब सियासत गरमा गई…
ADVERTISEMENT

Sambhal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापे जाने वाले बयान को लेकर अब सियासत गरमा गई है. संभल के सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहारे भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि जिस तरह धर्म और हिंदू-मुस्लिम करके भाजपा आगे बढ़ना चाहती है, उसी की नकल करके अब केजरीवाल भी ऐसा कर रहे हैं. इसी के साथ सपा विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी से भी नई मांग कर डाली. उन्होंने संवैधानिक पदों के लेटर हेड पर चारो धर्मो के फोटो छापने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है.

