यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर बढ़ा बवाल तो अब गाजियाबाद कमिश्नरेट के बाहर इकट्ठा हुई भीड़
UP News: डासना देवी मंदिर गाजियाबाद क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर हैं. इस मंदिर का प्राचीन इतिहास रहा है. जब से मंदिर पर भीड़ द्वारा हमले का मामला सामने आया है, तभी से यहां के हिंदू समाज के लोगों में भारी गुस्सा है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad
UP News: गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने जब से पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया है, तभी से हड़कंप मचा हुआ है. डासना देवी मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं. दरअसल पिछले दिनों इस बयान के विरोध में धर्म विशेष की भारी भीड़ मंदिर की तरफ बढ़ रही थी. ऐसे में विवाद की स्थिति हो गई थी.