बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के साथ करवाई अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की शादी, वजह जान चौंक जाएंगे
UP News: कभी-कभी कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसे जानने के बाद हैरत हो जाती है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की शादी अपने ही छोटे भाई से करवा दी. अब इसके पीछे की जो कहानी सामने आई है, वह हैरान कर देने वाली है.
ADVERTISEMENT

Jaunpur
UP News: भाभी-देवर के बीच रिश्ते या भाभी-देवर की शादी के किस्से आपने बहुत सुने और पढ़े होंगे. मगर क्या आपने कभी ये सुना है कि खुद पति ने ही अपनी पत्नी की शादी अपने छोटे भाई से करवा दी? क्या आपने कभी कुछ ऐसा सुना है कि पति खुद बाराती बनकर अपनी गर्भवती पत्नी की शादी में गया, जो कि खुद उसके छोटे भाई से हो रही थी? सिर्फ यही नहीं बल्कि इस शादी में पति का पूरा परिवार शामिल हुआ और सभी के आशीर्वाद से गर्भवती भाभी और देवर की शादी करवा दी गई.