देवरिया: CHC में नहीं है डाक्टर, फोन पर चिकित्सा अधीक्षक से टिप्स लेकर फार्मासिस्ट करता है इलाज!
Deoria News: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने के लगातार दावा कर रही हो, लेकिन देवरिया जिले में स्थित…
ADVERTISEMENT
Deoria News: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने के लगातार दावा कर रही हो, लेकिन देवरिया जिले में स्थित परसिया चन्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है. बता दें कि यहां पर महीनों से डाक्टर की तैनाती नहीं हुई है. आरोप है कि फार्मासिस्ट क्षेत्र के चिकित्साधीक्षक से फोन पर टिप्स लेकर मरीजों का इलाज़ करता है. यही नहीं यहां पर नर्स ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी करवाती हैं. और जब फार्मासिस्ट गायब हो जाए तो फिर क्या कहना अस्पताल भगवान भरोसे ही चलता है! इस मामले पर जब यूपी तक ने CMO डॉ. राजेश झा से बात की तो उन्होंने बताया कि ‘अस्पताल के डॉक्टर ने रिजाइन कर दिया था. आज ही मैं डाक्टर पोस्ट कर रहा हूं. अगले दो-चार दिन में सारी व्यवस्था सही हो जाएंगी.’

