पहले टक्कर मार बाइक से गिराया, फिर सांड ने सीने में घोंप दी सींग...ड्यूटी से घर लौट PRD जवान की दर्दनाक मौत
Saharanpur News : सांड के हमले में पीआरडी जवान ललित कुमार की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सांड की सींग जवान के सीने में घुस गई थी.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News : उत्तर प्रदेश में आवारा पशु एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं, आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं आवारा पशुओं से दुर्घटनाओं की खबरें आती रहती हैं. वहीं सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जहां आवारा पशु के हमले में एक पीआरडी जवान की मौत हो गई. सांड के हमले में पीआरडी जवान ललित कुमार की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सांड की सींग जवान के सीने में घुस गई थी.