UPTak Baithak Logo

Moradabad Live-in Relationship Case: मुरादाबाद, पांच साल के लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत, युवती की मौत के बाद प्रेमी गिरफ्तार

Live In Relationship Case Moradabad: मुरादाबाद में पांच साल पुराने लिव-इन रिलेशनशिप का अंत एक दर्दनाक त्रासदी में हुआ. प्रेमी द्वारा साथ रहने से इंकार किए जाने के बाद युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

 Moradabad News
Moradabad News
social share
google news

Live In Relationship Case Moradabad: मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर युवती खुद थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.