UPTak Baithak Logo

Moradabad Theft News: मुरादाबाद, कुंदरकी में छत पर सोता रहा परिवार, नीचे से लाखों का माल साफ

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया परिवार गर्मी के कारण छत पर सोता रहा और नीचे चोर वारदात को अंजाम देते रहे. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Moradabad Crime News
Moradabad Crime News
social share
google news

Moradabad News: मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाथीपुर चित्तू में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक घर को निशाना बनाया. चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब पूरा परिवार भीषण गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहा था. चोर नीचे के कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए.सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.