सास, ससुर ,नंद और देवर को हनीमून पर ले जाने से पत्नी हुई नाराज... फिर आई ऐसी नौबत कि जानकर हो जाएंगे हैरान
Meerut News: मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां हनीमून पर दूल्हे द्वारा अपने पूरे परिवार को साथ ले जाना दुल्हन को पसंद नहीं आया.
ADVERTISEMENT

Meerut Honeymoon Dispute News (Photo: AI Generated)
Meerut Crime News: मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां हनीमून पर दूल्हे द्वारा अपने पूरे परिवार को साथ ले जाना दुल्हन को पसंद नहीं आया. जानकारी के अनुसार, दुल्हन इस बात से नाराज हो गई कि शादी के बाद पति उसे हनीमून पर ले गया, लेकिन वहां सास, ससुर, नंद और देवर सहित पूरा परिवार भी साथ मौजूद था. इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि तलाक तक की नौबत आ गई. बाद में यह मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया.
