Mathura Electricity News: राया में विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, बिजली चोरी में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mathura News: मथुरा के राया क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ा अभियान चलाया. जांच के दौरान सीधे लाइन से बिजली लेने और मीटर में छेड़छाड़ के मामलों का खुलासा हुआ. एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

Power Theft Case Mathura
Mathura News: दक्षिणांचल विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया. विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया.
