शादी के बाद सुबह ससुराल पहुंची दुल्हन ने दिखाया अपना असली रूप! फिर सामने आई ये सच्चाई

मदन गोपाल

ADVERTISEMENT

UPTAK
social share
google news

Mathura News: विदाई होने के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल आती है तो परिजन नई दुल्हन का स्वागत करने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. रस्में निभाई जाती हैं, नई बहू का शानदार तरीके से स्वागत किया जाता है. मगर तब क्या हो जब नई नवेली दुल्हन ससुराल में आते ही हंगामा काटने लगे और अपने पति को छोड़ने की बात करने लगे. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है.  

यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के बाद अपने पति के साथ ससुराल आई. ससुराल आते ही दुल्हन ने हंगामा काटना शुरू कर दिया. आरोप है कि दुल्हन ने इस दौरान लड़के के परिजनों के साथ भी बदसलूकी करनी शुरू कर दी. ये देखते ही दूल्हे के परिजनों के होश उड़ गए.

ससुराल में आते ही दुल्हन करने लगी हंगामा

दरअसल ये पूरा मामला मथुरा के वृंदावन स्थित गौरा नगर कॉलोनी इलाके से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई. गौरानगर निवासी कौशल किशोर के बेटे आनंद की शादी होडल निवासी रेखा से हुई. दुल्हन जैसे ही सुबह अपने ससुराल पहुंची, उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दूल्हा पक्ष ने कर दिया पुलिस को फोन

नई दुल्हन को हंगामा और अजीबो-गरीब हरकत करते देख दूल्हा पक्ष परेशान हो गया. दूल्हा पक्ष ने फौरन पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दे दी. दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिजनों को भी फौरन बुलवा लिया.

मेंटल प्रॉब्लम की बात छिपाई 

मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने उसके मेंटल प्रॉब्लम की बात छिपाई और शादी कर दी. फिलहाल दोनों पक्ष पुलिस के पास हैं. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. लड़के की मानें तो लड़का युवती को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं तो वहीं युवती अजीबो-गरीब हरकते कर रही है.

ADVERTISEMENT

    follow whatsapp

    ADVERTISEMENT