मेरी मौत की फोटो वायरल! कानपुर में जिंदा शख्स ने पुलिस को चौंकाया, फिर लाश किसकी थी?
बहन ने लावारिस शव को भाई की लाश समझ पोस्टमॉर्टम की तैयारी कर दी, लेकिन कुछ घंटे बाद वही भाई थाने पहुंचकर बोला –"मैं जिंदा हूं!" पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रोककर शव की असली पहचान के लिए जांच शुरू की.
ADVERTISEMENT

Kanpur News: कानपुर के घाटमपुर से एक ऐसा फिल्मी मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है. यहां एक बहन अपने 'मृत' भाई की लाश का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंची और कुछ ही घंटों बाद वही 'मृत' भाई थाने में जिंदा लौट आया. युवक ने थाने में पहुंचते ही पुलिस से कहा, "सर, मैं जिंदा हूं... मेरी मौत का फोटो ही वायरल कर दिया गया." इस घटना से पुलिसकर्मी और परिजन, हर कोई सन्न रह गया. उधर, शव का पोस्टमॉर्टम तुरंत रुकवाया गया और उसकी असली पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है.