ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में बुधवार को पुलिस की मोस्टवॉन्टेड बदमाश मनोज मांगरिया गैंग के 2 सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश कोशिंदर और भोला को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, कारतूस और वाहन बरामद किया है. खबर है कि दोनों बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं. आपको बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी अनिल राजपूत की बुलेट प्रूफ जैकेट में बदमाशों की गोली भी लगी थी.