लेटेस्ट न्यूज़

Noida Weather News: सुबह नींद खुली तो नोएडा में दिखा कोहरा, मई महीने में ऐसा क्यों हो रहा? जानें इसका कारण

Fog in Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर समेत दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में 4 मई की सुबह मौसम ने सबको चौंका दिया. लोगों…

ADVERTISEMENT

सुबह नींद खुली तो नोएडा में दिखा कोहरा, मई महीने में ऐसा क्यों हो रहा? जानें इसका कारण
सुबह नींद खुली तो नोएडा में दिखा कोहरा, मई महीने में ऐसा क्यों हो रहा? जानें इसका कारण
social share
google news

Fog in Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर समेत दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में 4 मई की सुबह मौसम ने सबको चौंका दिया. लोगों की नींद खुली तो आसमान में कोहरा था. तापमान भी तकरीबन 15-16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ था. पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से दिन के तापमान यानी अधिकतम तापमान में गिरावट तो देखी ही जा रही थी, बादल के थोड़ा छंटने के साथ ही रात और सुबह के तापमान में आई कमी ने कोहरा बना दिया. बारिश की वजह से नमी यानी आर्द्रता तो मौसम में पहले से ही काफी ज्यादा मौजूद था ही. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों से लेकर आम लोगों को जो बात चौंका रही है वो है कि मई के महीने में जो इस इलाके के लिए सबसे गर्म माना जाता है, ऐसा बदला-बदला मौसम का मिजाज आखिरकार क्यों है?