UPTak Baithak Logo

बरेली में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ने के लिए चलती गाड़ी के सामने लगा दी छलांग, फिर वो हुआ जिसे देख पूरा इलाका रह गया दंग!

ADVERTISEMENT

Bareilly News: बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ने के लिए चलती गाड़ी के सामने आकर बोनट पर चढ़ गई. पति द्वारा गाड़ी आगे बढ़ाने पर महिला कई मीटर तक घिसटती रही.

social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. देवचरा चौराहे पर उस वक्त फिल्मी जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. बताया जा रहा है कि शक के चलते पत्नी अचानक सड़क पर चलती गाड़ी के सामने आ गई और बोनट पर चढ़ गई. इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को दंग कर दिया. पति ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया, जिससे महिला कई मीटर तक बोनट से लटकती और घिसटती रही. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा और सनसनी दोनों फैल गई है.