UPTak Baithak Logo

Bareilly News: बरेली में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये की अवैध अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

Bareilly news: बरेली में एएनटीएफ और मीरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 किलो अफीम के साथ झारखंड का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किया गया है. बरामद अफीम की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Bareilly Drug Busy
Bareilly Drug Busy
social share
google news

Bareilly news: बरेली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट और थाना मीरगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.