Bareilly missing girl: बरेली, 11वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तीन लाख की नकदी और जेवर साथ ले जाने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज
Bareilly news: बरेली में 11वीं की एक छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा है. परिजनों ने बेटी के साथ लाखों रुपये की नकदी और जेवर गायब होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और छात्रा की तलाश में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT

Bareilly crime news
Bareilly news: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव से11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी घर में रखी तीन लाख रुपये की नकदी और करीब छह तोले सोने के जेवर लेकर गायब हुई है. मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
