UPTak Baithak Logo

Ballia news: बलिया में हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी चढ़ी मोबाइल टावर पर, 4 घंटे से मची अफरा-तफरी

Police Rescue operation Ballia: बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया, जब एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई.पति की दूसरी शादी के आरोप से नाराज महिला कई घंटों तक टावर पर डटी रही.पुलिस और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही.

ADVERTISEMENT

 Ballia Police Rescue Operation
Ballia Police Rescue Operation
social share
google news

Police Rescue operation Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई.जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पिछले 4 घंटे से महिला टावर पर डटी हुई है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है.