UPTak Baithak Logo

Ballia School Viral Video: शिक्षा का मंदिर बना अश्लीलता का अड्डा, स्कूल में सजी बार-बालाओं की महफ़िल, वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप

Ballia News Today: बलिया के एक प्राथमिक विद्यालय का कथित तौर पर निजी कार्यक्रम में इस्तेमाल होने और वहां डांस कार्यक्रम आयोजित किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. बिना अनुमति स्कूल परिसर के उपयोग के आरोपों ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
google news

Ballia News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो न केवल शर्मनाक है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जीता-जागता सबूत भी है. जिस विद्यालय को कल तक बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र माना जाता था, आज वहां पढ़ाई की जगह बार-बालाओं के ठुमकों ने ले ली है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के होश उड़ा दिए.मामला सीयर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तारनपुर का है.वायरल वीडियो ने पूरे शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है.