Ballia Operation Vajrapaat: यूपी का वज्रपात: बलिया पुलिस का सोशल मीडिया गैंग्स पर जोरदार प्रहार, 25 गैंग और 263 गुंडों की निकली हवा
Ballia News: बलिया में सोशल मीडिया पर अपराध का भौकाल दिखाने वाले गैंग्स पर पुलिस का बड़ा वज्रपात हुआ है. ऑपरेशन वज्रपात के तहत 25 गैंगों के 263 सदस्यों को चिन्हित किया गया है. 16 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराध और अराजकता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

: Ballia Crime News
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस ने अपराधियों और सोशल मीडिया पर अपनी दबंगई का भोकाल दिखाने वाले गैंग्स की कमर तोड़ दी है. वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए गए पांच दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात ने जिले में खलबली मचा दी है. पुलिस ने ऐसे 25 गैंगों को चिन्हित किया है जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर समाज में भय का माहौल बना रहे थे.
