UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, अमेठी के 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 4,752 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Amethi Police Recruitment Exam: अमेठी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिले. बायोमेट्रिक सत्यापन, कड़ी तलाशी, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के बीच 4,752 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दावा किया.
ADVERTISEMENT

Amethi Police Bharti Exam
Amethi Police Recruitment Exam: अमेठी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आज पहली पाली में 4,752 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है. सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं और सघन तलाशी, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. उच्चाधिकारियों ने भी अलग-अलग केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया.
