UPTak Baithak Logo

UP Police Constable Recruitment Exam: आरक्षी भर्ती परीक्षा, छात्राओं की मददगार बनी यूपी-112, गलत परीक्षा केंद्र पहुंचीं दो छात्राओं को समय रहते सही केंद्र पहुंचाया

Amethi Police News: अमेठी में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान यूपी-112 और स्थानीय पुलिस की तत्परता ने दो छात्राओं का भविष्य संवार दिया. गलत परीक्षा केंद्र पहुंचने से परेशान अभ्यर्थियों को पुलिस ने समय रहते सही केंद्र तक पहुंचाया, जिससे वे परीक्षा में शामिल हो सकीं. इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है.

ADVERTISEMENT

 UP Police Bharti 2026
UP Police Bharti 2026
social share
google news

Amethi Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान अमेठी पुलिस और यूपी-112 ने अपनी तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो महिला अभ्यर्थियों को समय रहते उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाकर परीक्षा में शामिल होने में सहायता की. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकीं.